चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर एरिया थाना सैक्टर 26 प्रभारी राम रतन शर्मा एवं अन्य उच्चाधिकारी सैक्टर 26 बापूधाम में तलाशी अभियान में गशत करते हुए।
चंडीगढ़ (संदीप सैंडी) चंडीगढ़ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार सुबह सेक्टर-26 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बापूधाम कॉलोनी में विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान सुबह 5 बजे से 7:30 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर संचालित किया गया। अभियान में करीब 70 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। पूरे क्षेत्र को तीन हिस्सों में विभाजित कर अलग-अलग टीमों को सघन तलाशी और सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पहले चरण की निगरानी एसडीपीओ ईस्ट और सेक्टर-26 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने की, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें सक्रिय रहीं। 48 वाहनों की जांच, 20 के चालानः ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र के संभावित प्रवेश और निकास मार्गों पर तीन नाके लगाए गए। पुलिस ने 48 वाहनों की जांच की, जिनमें से 20 वाहनों के दस्तावेजों और अन्य खामियों के चलते चालान किए गए। संदिग्धों और अपराधियों की हुई जांच पुलिस टीमों ने बापूधाम कॉलोनी के लगभग 120 मकानों की जांच की। इस दौरान 102 संदिग्ध व्यक्तियों, 15 बदमाश प्रवृत्ति (बीसी) के व्यक्तियों तथा अपराध निगरानी सूची में शामिल 107 लोगों का प्र सत्यापन और पूछताछ की गई। जांच के दौरान 50 संदिग्ध व्यक्तियों के ‘स्ट्रेंजर रोल’ तैयार किए गए, ताकि व उनके स्थायी निवास क्षेत्रों से आगे की पुष्टि की जा सके। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी व्यक्तियों को छोड़ दिया गया। सुरक्षा बढ़ाने के लिए नियमित अभियान चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार व यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस तरह घ के विशेष अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों को रोकना, व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना ह और क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।