सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, एक्टिवा सवार तीन हमलावर फरार; रंगदारी एंगल से जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक्टिवा पर सवार होकर आए हमलावरों ने मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
फायरिंग की इस घटना में दुकान पर कार्यरत कर्मचारी जांकी, जो मैनेजर और कैशियर की जिम्मेदारी भी संभालते थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मार्केट क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी और गैंगस्टर एंगल से जुड़ा माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुमार मेडिकल स्टोर के मालिकों को पहले भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। इसी कारण पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से खंगाल रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका भी लगा हुआ था। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *