मौली जागरण मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फूल सिंह वाइस चेयरमैन, रमेश कैशियर और अर्जुन मीडिया प्रभारी नियुक्त
चंडीगढ़। श्री अद्वैत स्वरूप सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट (रजि. नंबर 3662), मौली जागरण कॉम्प्लेक्स की ओर से 15 नवंबर 2026 को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान इंद्रपाल एवं जनरल सेक्रेटरी सतेंद्र पाल ने की। इस दौरान मंदिर के सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
ट्रस्ट की ओर से फूल सिंह को वाइस चेयरमैन, रमेश को कैशियर, लक्ष्मी नारायण और रामचंद्र को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके अलावा चिरंजी लाल, सुखबीर, राजेश, मुकेश, बबलू और जितेंद्र को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अर्जुन को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
बैठक के दौरान मंदिर के वरिष्ठ सदस्य हरिचंद्र, लाल सिंह, उपप्रधान पप्पू, जयपाल, सतपाल, पूरन, धर्मपाल, वीरपाल झाजन और ओमकार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर के पंडित देव नौटियाल ने भी बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मंदिर ट्रस्ट के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही।