एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी टीम अमित जिंदल, युवाओं और महिलाओं को आगे लाने पर जोर

पंचकूला, सुरेंद्र चौहान। अग्रवाल सभा के बहुचर्चित चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न प्रत्याशियों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टीम अमित जिंदल के एग्जीक्यूटिव पद के प्रत्याशी दिनेश बंसल ने दावा किया कि इस बार अग्रवाल सभा चुनाव में टीम अमित जिंदल ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी अमित जिंदल सहित टीम के सभी 17 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।

दिनेश बंसल ने कहा कि टीम अमित जिंदल समाज में एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही है। टीम का मुख्य लक्ष्य अग्रवाल समाज को एकजुट कर समाजहित के कार्यों को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और नीतियों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान समय में समाज को ऐसी सकारात्मक सोच की आवश्यकता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले और सभी मिलकर समाज की उन्नति में योगदान दें।

दिनेश बंसल ने युवाओं और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में आगे लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपकर नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इससे समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि टीम अमित जिंदल का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अग्रवाल सभा को नई दिशा देना, सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करना और समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। दिनेश बंसल ने अग्रवाल समाज के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समाज की एकता, प्रगति और सेवा के संकल्प को मजबूत करने के लिए टीम अमित जिंदल का समर्थन करें।

उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के लोगों का सहयोग और आशीर्वाद टीम को ऐतिहासिक विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *