• कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला के प्रतिनिधिमंडल ने सपत्नीक किया सम्मानित, जनहित अभियानों में सहयोग का मिला भरोसा; रोटरी क्लब और औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. पंकज कपूर ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन।

पंचकूला, 20 जुलाई (संवाददाता/राजीव ठाकुर)। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती देने की दिशा में कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकुला (CAP) ने रविवार को नोबल फ्यूचर इनोवेटर्स (NFI) के अध्यक्ष, उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. पंकज कपूर का सपत्नीक सम्मान किया। इस दौरान उन्हें संस्था के आगामी वार्षिक वृक्षारोपण अभियान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बनने का निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए अभियान की सराहना की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कपूर, महासचिव के.सी. जिंदल और मुख्य समन्वयक कुलवंत राय शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर डॉ. पंकज कपूर का सम्मान किया, जबकि महिला इकाई की अध्यक्षा स्नेहा दास ने श्रीमती कपूर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान संस्था की ओर से जनहित में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। डॉ. पंकज कपूर ने संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. पंकज कपूर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि डॉ. पंकज कपूर रोटरी क्लब पंचकुला के सहायक गवर्नर, बरवाला औद्योगिक क्षेत्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रशासनिक समितियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उद्योग, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सम्मान प्राप्त है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *