जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बढ़त बनानी शुरू कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर 2, 5, 6, 7, 9 और 12 में AAP आगे नजर आ रही है, जबकि भाजपा ने वार्ड नंबर 3 और 4 में बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस वार्ड नंबर 10, 11 और 13 में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। वार्ड 14 में बीजेपी जीत चुकी है।
कई वार्डों के परिणाम अभी प्रतीक्षारत हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। शहरभर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
पोस्टर में “जनता का फैसला, जनता की जीत” और “जनता ने बदला शहर का भविष्य” जैसे नारों के जरिए चुनाव परिणामों को जनता के जनादेश के रूप में पेश किया गया है।