पंचकूला। पंचकूला में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा सक्रियता से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच-03 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित (26 वर्ष), निवासी गांव नारायणपुर, थाना रायपुररानी, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, 16 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच-03 पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर पिंजौर-पंचकूला हाईवे पर एचएमटी पावर कॉलोनी के नजदीक खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पिंजौर थाना में 16 अक्टूबर को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की आगामी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ यमुनानगर में हत्या के प्रयास के दो मामले, मोहाली में आर्म्स एक्ट का एक मामला तथा पंचकूला के थाना रायपुररानी में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *