जीरकपुर (Idam Today News): ढकोली स्थित इशमिता होम्स में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई डॉ. पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन रीना शर्मा की उसके पति मनोज कुमार ने मारपीट कर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर ढकोली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रीना और मनोज के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था तथा दोनों का तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। सोमवार दोपहर रीना का फोन बंद मिलने पर परिजन घर पहुंचे। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रीना गंभीर हालत में मिली, जबकि मनोज कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जबकि रीना को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे 16 वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *