भिवानी,  भाजपा सरकार ने आमजन को प्रताडि़त करने वाली नीतियों से आज प्रदेश व देश में बेरोजगारी व महंगाई एक महामारी की तरह फैल रही है, जिस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सुशासन देने का दावा करने वाली भाजपा ने जनता को कमरतोड़ महंगाई व ऐतिहासिक बेरोजगारी की सौगात दी है। वही बेरोजगारी से त्रस्त जिस युवा को रोजगार कर समाज व राष्ट्र की तरक्की में योगदान देना चाहिए, वह बेरोजगारी की मार झेलते हुए या सडक़ों पर है या अपराध की राह अपना रहा है। यह आरोप आम आदमी पार्टी की कैंपन कमेटी चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी की ओर से सीईटी पास अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में मौका देने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मांग को लेकर वीरवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए कही। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घंटा घर से हांसी गेट, सराय चौपटा होते हुए पुराना बस स्टैंड से कोर्ट तक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रोष मार्च निकालकर युवाओं के हकों की आवाज को बुलंद को किया।
        इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में हर वर्ष साढ़े 5 हजार कर्मचारी रिटायर होते हैं, लेकिन नई भर्ती का आंकड़ा बहुत कम है। हरियाणा में आबादी के हिसाब से 9 लाख कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन नियमित कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 38 हजार 921 है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक लाख 80 हजार पद खाली पड़े हैं और प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2023 से 13 हजार पदों को ही समाप्त कर दिया। यही नहीं प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल है, हरियाणा में आबादी के हिसाब से 10 हजार चिकित्सक होने चाहिए, लेकिन अभी प्रदेश में 4 हजार ही चिकित्सक है तथा चिकित्सकों के 6 हजार पद खाली पड़े हैं। ऐसा ही प्रकोप महंगाई का छाया हुआ है, जिसने आम आदमी की कमर तोडक़र रख दी है।
      इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। जिसमें से 19 लाख 22 हजार बेरोजगार 20 से 24 आयु के बीच हे। उन्होंने कहा कि हर तीन स्नातक युवाओं में से एक बेरोजगार है। यही नहीं स्नातक और उससे ऊपर की योग्यता रखने वाले बेरोजगारों की संख्या 6 लाख 2 हजार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई इस कदर हावी हो रही है कि पूरा देश तड़प रहा है। लेकिन उसके बावजूद भाजपा सरकार का इन अहम मुद्दों की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
     इस मौके पर आप जिला अध्यक्ष गीता श्योराण लाखलाण ने कहा कि पिछले चार वर्षाे के दौरान मनोहर लाल की सरकार ने कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरा नहीं की। उन्होंने सीईटी का जिक्र करते हुए कहा कि सीईटी के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 लाख 57 हजार युवाओं ने सीईटी की परीक्षा पास की थी। जबकि 3 लाख 26 हजार ने मुख्य एग्जाम के लिए आवेदन किया था तथा प्रदेश सरकार 32 हजार पदों पर केवल 4 गुना सीईटी पास अभ्यार्थियों को ही मौका देना चाहती है, जो कानून और व्यवहारिक तरीके से गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ये बताने में भी असमर्थ है कि किस नियम के आधार पर 4 गुना अभ्यार्थियों का ही चयन किया जाएगा, जबकि यूपीएससी, एसएससी और अन्य परीक्षाओं में 10 गुना युवाओं को शामिल किया जाता है।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य पवन हिंदुस्तानी, प्रदेश युवा अध्यक्ष डा. मनीष, प्रदेश युवा सचिव मोना सिवाच, लोकसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिलाध्यक्ष गीता श्योरान, मीडिया इंचार्ज राजा चांगिया, लोकसभा उपाध्यक्ष दलजीत तालु, प्रदेश सहसचिव इंदु शर्मा, दादरी जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू, रिंपी फोगाट, किसान सैल अध्यक्ष करतार सिंह, जिला सचिव इंद्र सिहाग, नरेश मोढ़ी, जिलायुवा अध्यक्ष मंजीत सिंघानिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पुनिया, जयभगवान तालु, महाराज सिंह, लवलीन टुटेजा, मटरू, विजय फौजी, सविता नंदा, धर्मबीर कुंगड़, सुरेंद्र डाबला, रत्न लोहिया,सूबेदार राजकुमार, सरोज जांगड़ा, निशा, कुलदीप दलाल, मंगल नाफरिया, राजबीर धनाना, सतबीर, कैप्टन धूप सिंह, अशोक, हरिराम पटवारी, दलबीर, अनिल सिवाच, रमेश शर्मा, जयबीर फंडन, अजीत जैन, तकदीर ग्रेवाल, राजन, ओपी बुवानीवाला समेत अनेक सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

One thought on “बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ आप ने बोला हल्ला”
  1. hdllo here andd thank you for your info – I’ve definitely picked up ajything new
    from right here. I ddid however expertise a few technical points using
    this site, since I experienced tto reload the website lots of tines previous too I could get it to load properly.
    I had been wondering iff your hsting is OK? Not that I’m complaining, but sluggish loading insstances times will often affect your placement
    in google and could damage your high quality score iff advertising and marketing
    wiyh Adwords. Well I aam adding this RSS to my email and could
    look out foor a lot more of your respective exciting content.
    Ensure thazt you update this again soon. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *