चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें चार महिला उम्मीदवार भी हैं। दूसरी सूची में पार्टी ने वार्ड नंबर-19 से मौजूदा पार्षद नेहा मुसावत को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह ललित मोहन को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।
नेहा मुसावत वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी थीं। फरवरी 2024 में वह दो अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं, लेकिन कुछ समय बाद मार्च 2024 में दोबारा AAP में लौट आई थीं। अब आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी ने वार्ड-19 में उनका टिकट काटकर नए उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। इस फैसले को पार्टी की चुनावी रणनीति में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा
है।
विजय पाल सिंह बोले– सभी कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे चुनाव
चंडीगढ़ AAP अध्यक्ष विजय पाल सिंह और वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि पार्टी के सभी कार्य
कर्ता एकजुट होकर घोषित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार नगर निगम चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता के समर्थन से अपना मेयर बनाने में कामयाब होगी।
जरनैल सिंह बोले– जनता के बीच सक्रिय रहने वालों को प्राथमिकता
AAP के वरिष्ठ नेता जर
नैल सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ नगर निगम चुनाव में उतर रही है। उम्मीदवारों के चयन में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जो लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं और स्थानीय समस्याओं को समझते हैं।
उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ के लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। AAP शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वार्ड में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और चंडीगढ़ को बेहतर तथा विकसित शहर बनाने के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाएगी।
