जीरकपुर। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 35 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं।

ट्रैफिक डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से ट्रैक्टर और अन्य व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई दें और हादसों को रोका जा सके।

यह अभियान सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *