इदम टुडे न्यूज़ डेस्क/जीरकपुर/प्रिया शर्मा,  हर साल की तरह इस बार भी रघुनंदन जीव रक्षा सेवा समिति गांव ग्रास सेवा की ओर से गोपाष्टमी का उत्सव मनाया गया। मोहाली के जीरकपुर में जय उत्सव हर साल मनाया जाता है। समिति के अध्यक्ष हंसराज शर्मा ने कहा की लंपी स्किन बीमारी जब गाय बैल के ऊपर आई तभी से ही हमारी टीम जीरकपुर के अंदर लगातार काम करती आ रही है ।

इस समिति को जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज द्वारा 2014 से शुरू किया गया था और इस बार जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी उत्तराधिकारी भुवनेश्वरी नंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में इस बार गोपाष्टमी का कार्यक्रम किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने लंगर का प्रसाद लिया।

और जूना अखाड़ा के कई संतों ने इस को गोपाष्टमी के उपलक्ष में अपना सहयोग दिया। समिति से विनोद शर्मा ने कहा की संत समाज से हमें प्रेरणा मिलती है वही गौ समिति के लोगों ने इस बार 2 दिन की कथा का आयोजन किया था । प्रथम को सुनने के लिए विशेष तौर पर शर्मा ने मां बगलामुखी के पीठाधीश्वर स्वामी विश्वामित्र नंद गिरी महाराज की कथा सुनने का स्वाध्याय प्राप्त हुआ।

और स्वामी ने बहुत ही अच्छे तरीके से कथा सुनाई । यह 2 दिन की कथा में भक्त जनों ने खूब मस्ती की और बड़े ध्यान से कथा सुनी। जीरकपुर के आसपास के सभी कॉलोनी के प्रधान मौजूद रहे। इस बार गौ कथा में शालीमार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉक्टर अजय यादव और उनकी सारी टीम दो दिवसीय कथा में मौजूद रही। इस मौके पर गुलमोहर के प्रधान शर्मा , मोतिया के प्रधान, बसंत बिहार के प्रधान और भी कई सोसाइटियों के प्रधान इस दो दिवसीय कथा में शामिल रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *