जीरकपुर नगर परिषद चुनाव के शुरुआती रुझानों ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। कई वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ वार्डों में बेहद कम वोटों का अंतर होने से प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
वार्ड नंबर 1 में अकाली दल भाजपा से 67 वोटों से आगे चल रहा है। वहीं वार्ड नंबर 2 में आम आदमी पार्टी ने 15 वोटों की मामूली बढ़त बनाई हुई है और भाजपा कड़ी टक्कर दे रही है। वार्ड नंबर 3 में भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र नेगी 234 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड नंबर 4 में अकाली दल की मनीषा मलिक भाजपा पर 22 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि वार्ड नंबर 5 में भाजपा की नेहा शर्मा केवल 4 वोटों से आगे चल रही हैं और यहां आप पार्टी से सीधा मुकाबला बना हुआ है। वार्ड नंबर 6 में भाजपा ने 20 वोटों की बढ़त बनाई है और आप पार्टी पीछे चल रही है।
वार्ड नंबर 7 में आम आदमी पार्टी 56 वोटों से कांग्रेस से आगे है। वार्ड नंबर 8 में भाजपा ने 49 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। वार्ड नंबर 9 में आप पार्टी भाजपा से 68 वोटों से आगे चल रही है। वार्ड नंबर 10 में भाजपा कांग्रेस पर 47 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस ने 183 वोटों की मजबूत बढ़त हासिल की है, जबकि वार्ड नंबर 12 में आम आदमी पार्टी 409 वोटों की बड़ी लीड लेकर आगे चल रही है। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस अकाली दल से 26 वोटों से आगे है। वहीं वार्ड नंबर 14 में भाजपा ने अकाली दल पर 34 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।
शुरुआती रुझानों से साफ है कि इस बार जीरकपुर नगर परिषद चुनाव में त्रिकोणीय और कई जगह चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। अंतिम परिणाम आने तक कई वार्डों में समीकरण बदलने की संभावना बनी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *