योगा के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा अवसर।
ऋषिकेश (जतिन /राजा ) ऋषिकेश में लक्ष्मण झूले के समीप स्थित त्रियंब्कम योग सेंटर ऋषिकेश में आगामी 2 दिसम्बर से शुरू होने वाले योग शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैँ।  त्रियंब्कम योगा सेंटर की संचालिका अनामिका ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 200 घंटे का प्रशिक्षण उन लोगों के लिए एक समृद्ध अनुभव है जो योग के मार्ग पर अपने आप को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
अनामिका ने बताया कि जो लोग सफल योग शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह पाठ्यक्रम योग प्रथाओं के प्रामाणिक और प्रासंगिक उपकरण और तकनीक प्रदान करवाने वाला होगा।
साथ ही यह आपको एक योग शिक्षक के रूप में एक आशाजनक कैरियर की राह पर ले जा सकता है। अनामिका ने बताया कि योगा से प्यार करने वालों के लिए यह पाठ्यक्रम आंतरिक शांति और शाश्वत आनंद की ओर बहुप्रतीक्षित यात्रा हो सकता है।जो समय आप त्रियम्ब्कम सेंटर में बिताएंगे, उसमें आप अपनी छिपी हुई शक्तियों और क्षमता को खोजने के लिए अपने भीतर दूर तक की यात्रा करेंगे।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में पहली बार घूमने आने वालों के लिए त्रियंब्कम सेंटर बहुत कम खर्चे में उनके ठहरने, खाने,पीने, रीवर राफ्टिंग के साथ मसाज थैरेपी का का भी पुख्ता इंतजाम करता है।अनामिका ने बताया की उनका मकसद लोगों का ज्यादा से ज्यादा योग के प्रति जागरूक करना है जिससे भारत देश की पुरानी संस्कृति का फिर से उदय हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *