पंचकूला / सुरेंद्र भाटिया, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले हुड्डा कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमिटी तथा नगर निगम कर्मचारी मंच हरियाणा और हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 की सामूहिक राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक यवनिका पार्क सेक्टर 5 पंचकूला में आयोजित की गई है। जिसकी अध्यक्षता मंच(S.K..) के प्रदेश महासचिव-आर.के. नागर ने की, और संचालन नगर निगम कर्मचारी मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामफल पारखी मैं किया।
सभा को आर.के. नागर ने बताया कि, दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को एचएसवीपी के माननीय मुख्य प्रशासक महोदय ने हुड्डा ज्वाइंट एक्शन कमिटी के शिष्टमंडल को वार्ता हेतु बुलाकर-6–7 लंबित मांगों को स्वीकार करते हुए आपने सेक्रेटरी और चीफ इंजीनियर तथा चीफ विजिलेंस अधिकारी को इन्हें लागू करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। माननीय श्री अजीत बालाजी जोशी मुख्य प्रशासक महोदय बहुत ही नेक और कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले उच्च कोटि के अधिकारी हैं
परंतु जिन तीनों अधिकारियों को मांगों को लागू करने की जिम्मेवारी सौंपी थी उन्होंने पूरी लापरवाही और तानाशाही करते हुए किसी भी मानी गई मांग पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की है। जिस से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है।
और मजबूर होकर कल 13 फरवरी सेएचएसवीपी मुख्यालय सेक्टर 6 पंचकूला पर मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन रोष प्रदर्शन प्रतिदिन दोपहर 1 2 बजे से 2:00 बजे तक के लिए शुरू किया जाएगा ।
हुड्डा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेताओं सर्वश्री हंसराज, श्री बलवीर सिंह, श्री तरसेम लाल सैनी, श्री जैकब मसीही, श्री भूपेंद्र सिंह, वह श्री किशन लाल ने एचएसवीपी के कई कर्मचारी विरोधी और तानाशाह अधिकारियों की लापरवाही करने की निंदा की, और माननीय मुख्य प्रशासक द्वारा 28 अक्टूबर 2022 को मानी गई निम्नलिखित मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की और बताया कि, निम्नलिखित मांगों की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री से करने के लिए 14 फरवरी को रोष प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ कूच किया जाएगा।
मुख्य मांगे इस प्रकार हैं—
1. विभाग के रेगुलर सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम तुरंत बनाए जाएं।
2. सोनीपत के दोनों डिवीजनो के एजेंसी वर्करों का वर्ष 2010 से 2013 तक के नहीं दिए गए ईपीएफ और ईएसआई शेयर ब्याज सहित जांच कमेटी की रिपोर्ट अनुसार संबंधित कर्मचारियों के खाते में जमा करवाया जाए।
3. सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए। वेतन निश्चित 7 तारीख तक प्रतिमाह दीया जाए।
4 एचएसवीपी और नगर निगम से हटाए गए सभी कर्मचारियों को वापिस सेवा में लेकर कौशल रोजगार निगम में भेजा जाए।
5. सभी कच्चे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र बनाए जाएं।
6. खाली पदों पर रेगुलर फील्ड कर्मचारियों की तुरंत प्रमोशन की जाएं
तथा एचएसवीपी में नियम विरुद्ध की गई अनेकों गलत प्रमोशन को रद्द करके वरिष्ठ और दावेदार कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए।
7. ठेका प्रथा और निजीकरण बंद किए जाए। विभागों को बेचना बंद किया जाए।
8. सभी प्रकार की सकीम वर्करों को, जिस में आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर, आशा वर्कर, मिड डे मील, क्रैच,
ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आदि को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और इन को पक्का किया जाए। सभी प्रकार के अन्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और तब तक विभागीय रोल पर रखा जाए।
9. पुरानी पेंशन बहाल की जाए तथा एनपीएस बंद की जाए।
10. नगर निगम गुरुग्राम के मान्य
कमिश्नर साहब व निदेशक महोदय को हुडा यूनियन नंबर 1266 द्वारा दिए गए मांग पत्र अनुसार अति शीघ्र समाधान करवाया जाए।
मंच की राज्य कार्यकारिणी में उपस्थित सर्वश्री रामफृल पारखी, जगबीर सिंह, विनोद लॉक, धोलाराम
विनोद कुमार, तरसेम लाल सैनी, भूपेंद्र सिंह, हरक सिंह, किशन लाल, परसराम, हंसराज ,बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह, आदि ने अपने विचार रखे। और 13 फरवरी से एचएसवीपी में काले पर मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करने और उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के लिए रोष प्रदर्शन करने के प्रस्ताव पास किए।