चंडीगढ़/अमर शर्मा। न्यू चंडीगढ़ स्थित खिजराबाद में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पता चला है कि तीन आरोपियों को गोलियां लगी है। इन्ही आरोपियों ने बीते 12 फरवरी को डेराबस्सी गुरूनानक कलोनी दफरपुर में एक बुजूर्ग महिला को गोली मारी थी। इस दौरान एक इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस एनकाउंटर की अगुआई स्पेशल सेल डीएसपी गुरशेर सिंह संधू कर रहे थे।
एनकाउंटर में घायल बदमाशों की पहचान अक्षय निवासी हिसार हरियाणा, नरेश कुमार निवासी जींद हरियाणा और सुनील कुमार निवासी हिसार हरियाणा के में हुई है। इन तीनों आरोपियों ने 61 साल की महिला सरोज जख्मी हो गई थी। जिसकी बाद में मौत भी हो गई थी। उसके शरीर में दो गोलियां लगी थी। यह सारी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस तभी से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
जब आज पुलिस को इनका सुराग मिला तो, पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। महिला पर फायरिंग मामले में पुलिस को इस फायरिंग की असली वजह नहीं पता चल पाई थी, लेकिन परिवार को शक था कि यह फायरिंग पीडित महिला के दामाद की तरफ से करवाई गई थी। क्योंकि उसकी बेटी का पिछले कई सालों से अपने पति के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की थी। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीडि़त की बेटी किरण की शादी 2016 में हुई थी। लेकिन वह काफी समय से अपने बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है।