चंद्रयान 3 की कामयाबी पर श्री हनुंमत धाम में लड्डू बांटे तथा आतिशबाजी की
चण्डीगढ़ । आज श्री हनुंमत धाम, सेक्टर 40-बी में नारी जागृति मंच ने चंद्रयान 3 की कामयाब लैंडिंग पर हनुमत धाम में जोरदार उत्सव मनाया। इस मौके पर नारी जागृति मंच के सदस्यों ने तथा वहां पर चल रहे चैरिटेबल कोर्स के 200 से अधिक बच्चों ने मिलकर चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट देखा तथा उसकी सफल लैंडिंग पर एक जोरदार कार्यक्रम किया। इस मौके पर मंच की प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब चन्द्रमा हमसे दूर नहीं है।

जैसे कि हमने किस्से कहानियों में सुना है कि चंदा मामा दूर के… ना ना ना ना …..पर अब चंदा मामा हुए पास के। इस मौके पर बच्चों ने कहा कि अब हमारा चंदा मामा के घर जाना हुआ आसान।  इस अवसर पर मौजूद बच्चों ने रंगोली बनाकर तथा ढेर सारे पटाखे छोड़कर अपनी खुशी को जाहिर किया। इस मौके पर मंच ने खूब सारी मिठाई बांटी लड्डू बांटे तथा आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया। इस अवसर पर मंच की सदस्यों उषा सिंगला, सुदर्शन, पाल शर्मा, सुनितानंद, गायत्री देवी, सरला, कुमुद, अलका जोशी, दीप्ति भावना, नेहा, शिवानी अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *