चंडीगढ़। एसआरएस फाउंडेशन के फाउंडर डॉक्टर साजन शर्मा व डायरेक्टर अनमोल लूथरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। उन्होंने वर्ष 2023 में फाउंडेशन के कार्यक्रमों की रूपरेखा उनके समक्ष प्रस्तुत की। पंजाब कर मुख्यमंत्री में फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
गौरतलब है कि एसआरएस ऐफाउंडेशन पंजाब में विलक्षण व महत्वपूर्ण कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने का प्रयत्न करता रहा है। समाज के उत्थान के लिए हर सम्भव कार्य करता है। इसी कड़ी में अगले महीने फ्लेवर्स आफ पंजाब कार्यक्रम में पंजाब के कुछ ऐसे पहलू जिसमें पंजाब की संस्कृति व पंजाब के लोक गीत व लोक कलाकारों को सम्मानित करने की तैयारी हो रही है कि समीक्षा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की व उन्हें कार्यक्रम के लिए अपने मंत्रिमंडल में से किसी योग्य मंत्री की शमूलियत की प्रार्थना की