पंचकूला, पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आज एक मनोरंजक मेला – फन फेयर शुरू हुआ। यह आकर्षक मेला 25 जून, 2023 तक जारी रहेगा। राधे इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस मेले में मनोरंजन, खानपान और खरीदारी के शौकीनों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। मनोरंजन और मस्ती भरा यह फन फेयर प्रतिदिन सायं 4 से रात्रि 10 बजे तक सभी के लिए खुला है।
फन फेयर के आयोजक मोहन राणा ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि महिलाओं के लिए मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल हैं, जहां हैंडलूम वस्त्र, बनारसी सूट व साड़ी, भागलपुर सूट, लखनवी चिकन सूट, खादी शर्ट, हस्तनिर्मित गहने, कालीन, फर्नीचर आदि प्रदर्शित किए गए हैं। रसोई में काम आने वाली वस्तुओं, क्रॉकरी, खिलौने, कपड़े और हस्तशिल्प वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला यहां उपलब्ध है।
बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां शो का हिस्सा हैं, जैसे कि झूले, मिकी माउस, जाइंट व्हील, कोलंबस, ब्रेक डांस, स्विंग केयर, ड्रैगन ट्रेन, मून स्टार, कैटरपिलर, ऊंट की सवारी, आदि।
सह-आयोजक राहुल ने कहा कि पंचकूला फन फेयर स्कूली बच्चों की छुटि्टयों को ध्यान में रखकर लगाया गया है, ताकि बच्चे छुटि्टयों का आनंद ले सकें। मेले में मशरूम की जलेबियां लोगों को पसंद आ रही हैं। हर रोज मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। मेला पूरे परिवार के लिए सुरक्षित और साफ-सुथरा है। बच्चों के अलावा बड़ों के लिए भी यहां अनेक स्टॉल और मनोरंजक गतिविधियां मौजूद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *