इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम आना गौरव की बात: श्री श्री रविशंकर
चंडीगढ़ : भारत की अग्रणी कीर्तिमान निर्धारक कंपनी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में महत्वपूर्ण स्थान पाने वाले व्यक्तियों और संस्थानों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। कुछ कीर्तिमान तो बेहद आश्चर्यजनक होते हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने एक ही स्थान पर सर्वाधिक लोगों द्वारा गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने और सर्वाधिक लोगों द्वारा नशामुक्त भारत की प्रतिज्ञा लेने के लिए दो कीर्तिमान बनाए और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया। कुल 54,560 लोगों ने 3 फरवरी को सूर्यकांत काकड़े फार्म, कोथरुड, पुणे में पाठ किया, जबकि 1,26,613 छात्रों ने वहीं पर नशामुक्त भारत अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, श्री श्री रविशंकर और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उपस्थित थे। श्री श्री रविशंकर ने कहा, “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम आना हम सबके लिए गौरव की बात है।”
स्पोर्ट्स कार में सबसे तेज ड्रिफ्ट करते समय एक स्मार्टफोन अनबॉक्स करने का कीर्तिमान पॉवर ड्रिफ्ट स्टूडियोज ने स्थापित किया है। देश की प्रमुख कार रेसों में चैम्पियन रहे गौरव गिल ने नेशनल ऑटोमोटिव टैस्ट ट्रैक्स, पीथमपुर में 4 फरवरी को लैम्बोर्गिनी ह्यूराकन स्पाइडर कार को 205.47 किमी प्रति घंटा की गति से ड्रिफ्ट करते हुए वनप्लस 11 मोबाइल को अनबॉक्स करके यह उपलब्धि हासिल की।
शिवम विनायक दरवटकर (12) ने 16 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 14 किलों का दौरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उसने दो लोगों के साथ महाराष्ट्र के वरुगढ़ किले से शुरुआत की और उसी रात सिंहगढ़ किले में अभियान का समापन किया। दीवार पर सबसे बड़ी वार्ली पेंटिंग बनाने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम ने बनाया, जब 100 महिलाओं की एक टीम ने एसटी बस डिपो की दीवार के 3,200 वर्ग फुट हिस्से पर रंग भरते हुए शहर की संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित किया।
एक राज्य में सर्वाधिक लोगों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार करने का रिकार्ड सकाल मीडिया ग्रुप द्वारा बनाया गया। इसके तहत, 11 फरवरी को महाराष्ट्र के 2000 स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार और ओंकार कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 5,67,000 लोगों ने भाग लिया। इसी तरह, सबसे कम उम्र के टेडएक्स स्पीकर होने का रिकॉर्ड पुणे के अद्वैत कोलारकर ने बनाया। आठ साल के प्रतिभाशाली बच्चे ने 2 नवंबर 2022 को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली में टेडएक्स टॉक देकर आईबीआर के साथ एबीआर में भी नाम दर्ज करा लिया।
एक मिनट में सबसे अधिक संख्या में हुला हूप घुमाने का रिकॉर्ड कन्नूर, केरल की आनवी रीमा सनीश ने बनाया। उसने 5 साल, 5 माह, 14 दिन की उम्र में एक मिनट में 195 हुला हूप स्पिन किए। देश के सात अजूबों को कवर करते हुए सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक वैहिकल चलाने का रिकॉर्ड हुंडई मोटर्स (इंडिया) ने बनाया, जब इसकी टीम ने हुंडई आयोनिक-5 से 18 नवंबर, 2022 को दिल्ली से यात्रा शुरू करके स्वर्ण मंदिर, ताजमहल, खजुराहो, नालंदा, सूर्य मंदिर, हम्पी और गोमतेश्वर प्रतिमा का दौरा करते हुए 6458 किमी की यात्रा पूरी की।
रूबिक क्यूब नामक खिलौनों का प्रयोग करके साईं बाबा की तस्वीर बनाने का रिकॉर्ड चिन्मय प्रभु (24) ने बनाया। उन्होंने 22 मार्च को साईं तीर्थ भक्ति थीम पार्क, शिरडी में 4212 क्यूब्स की मदद से यह कलाकृति तैयार की। कार में सबसे लंबे समय तक लगातार ड्रिफ्ट करने का कीर्तिमान लॉन्च कंट्रोल इंडिया ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में बना, जब मॉडिफाइड मर्सिडीज बेंज-सी क्लास चलाते हुए, मुदित ग्रोवर ने 19 मिनट, 20 सेकंड तक नॉन-स्टॉप ड्रिफ्टिंग करने का कौतुक किया। अधिक जानकारी के लिए लॉग इन करें: https://indiabookofrecords.in
Do you have a sppam issue on this site; I alsao am a blogger, annd I was curiopus about yyour situation;
we have dsveloped some nihe procedures aand wee are looking tto exchange
methods with others, please shoot mme an e-mail iff interested.
xnxx
Hi! I know this iis kind oof off topic but I wwas wondering if you kew where I could
ocate a capycha plugin ffor myy comment form? I’m usingg the
same bog platform as yourss and I’m having trouble finding one?
Thanks a lot! xnxx