चंडीगढ़। सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा के नव प्रकाशित काव्य संग्रह अरुणिमा का अनावरण डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के प्रधान एवं डीएवी यूनिवर्सिटी के चांसलर पद्मश्री पूनम सूरी ने महासचिव अजय सूरी, उप प्रधान प्रबोध महाजन और सचिव रविंद्र तलवाड़ की उपस्थिति में किया। उन्होंने डॉ. विनोद शर्मा को इस नव प्रकाशित काव्य संग्रह पर शुभकामनाएं दीं। इस काव्य संग्रह में कुल 81 प्रभावशाली कविताएँ संगृहीत है, जो पाठकों के हृदय को स्पंदित करने में सक्षम हैं। कविताएँ आम जीवन के छोटे-छोटे विषयों से लेकर आध्यात्मिक विषयों तक फैली हुई हैं। जहाँ उन्होंने हिम्मत, घमंड, शिष्टाचार, विश्वास, नफा -नुकसान, ऊँचा पद, पाना खोना, क्षुधा, चिंता मुक्त, शुभ लक्षण, महाविद्वान, उमंग जैसे गुणों को अपनी कविता का विषय बनाकर पाठकों को जीवन के लिए महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया है, वहीं उन्होंने मनुष्यत्व, जीवन सफल, भविष्य, ईश्वर का उपहार, अक्षय भंडार, सत्य वाणी, सत्य की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विचारों को भी अपनी कविताओं में शामिल किया है, जो हमारे सामने जीवन के रहस्य खोलते हैं। इसके साथ ही, वे गाँव, भूस्खलन, पेड़, नीम का पेड़, सेतु जैविक खेती, सूर्य की किरणें, जैसे विषयों पर काव्य उद्गार प्रस्तुत करके पर्यावरण और परिवेश के प्रति भी कविताओं के माध्यम से अपनी ज़िम्मेदारी को पूरा करते हैं। संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने डॉ. विनोद शर्मा को नव प्रकाशित काव्य संग्रह पर बधाई दी।

———————

By admin

One thought on “पद्मश्री डॉ पूनम सूरी ने डॉ. विनोद शर्मा के काव्य संग्रह अरुणिमा का किया अनावरण”
  1. Hello to all, thhe contents present aat this site are really amazing for people experience,
    well, keep upp the good work fellows. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *